मोम के पुतलों के लिए दुनिया भर में मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम का 23वां और भारत का पहला संग्रहालय 1 दिसंबर 2017 से राजधानी के कनॉट प्लेस में आम जनता के लिए खोल दिया गया .
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, कपिल देव, जस्टिन बीबर, मधुबाला, मिल्खा सिंह, एंजेलिना जोली समेत 50 हस्तियों के पुतले हैं.
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, कपिल देव, जस्टिन बीबर, मधुबाला, मिल्खा सिंह, एंजेलिना जोली समेत 50 हस्तियों के पुतले हैं.
बता दें, टिकट के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा फिलहाल अभी नहीं है. म्यूजियम सुबह दस बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक खुला रहता है
भारत से बड़ी संख्या में लोग तुसाद म्यूजियम देखने दूसरे देश जाते हैं, इसलिए इसे भारत में खोलने का निर्णय लिया गया.
म्यूजियम के महाप्रबंधक अंशुल जैन के मुताबिक, देश की कई हस्तियों ने दुनिया के दूसरे म्यूजियम में जगह बनाई है.
उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में सर्वे के बाद पब्लिक डिमांड पर पुतले तैयार किए गए हैं. एक पुतले को बनाने में ढाई करोड़ रुपये तक का खर्च आता है
तुसाद म्यूजियम में प्रति व्यक्ति टिकट 960 रुपये होगी18 से कम उम्र वालों का टिकट 760 रुपये होगा.
तो देर किस बात की आप भी एक बार जरूर जाइये तुसाद म्यूजियम में और मिलिए अपने चहितो के मोम के पुतलो से, यकीन मानिये आपको बहुत ही मजा आएगा और अगर आप चाहते हैं की हम आपके लिए ऐसे ही पोस्ट डालते रहें तो आप हमारे पोस्ट शेयर जरूर करें...