आइये हम आपको लिए चलते भारतीय सेना के उस रहस्य से अवगत कराने जिसे सुनकर कोई भी पहली बार में विश्वास नहीं करता है | रहस्य का नाम है " बाबा हर भजन सिंह " जी हाँ , यह एक ऐसे भारतीय सेना के गौरव गाथा से जुड़े हुए महान व्यक्ति हैं जिनकी शक्तियां जग-व्यापी हैं। खैर पहली बार में इनकी कहानी सुनने के बाद उस पर कोई विश्वास नहीं करता है क्योंकि बाबा जी कहानी है ही कुछ ऐसी। दरअसल , जैसा की हमने ऊपर कई बार "बाबा" शब्द का प्रयोग किया है तो आप इससे ये न समझियेगा की बाबा हरभजन सिंह कोई साधु महत्मा थे , जी हाँ ऐसा बिलकुल भी नहीं है की बाबा कोई साधु महात्मा थे। बाबा एक ऐसे देश भक्त हैं जो अपनी मृत्यु के 50 साल बाद भी अपने देश की सरहदों की रक्षा में तैनात है , अब शायद ये बातें कुछ फिल्मी सी लगे लेकिन नहीं ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है . 3 अगस्त 1941 को पंजाब के कपूरथला में जन्मे हरभजन सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव में रहकर की और उसके बाद उन्होंने मार्च 1955 में हाई स्कूल की परीक्षा DAV हाई स्कूल से की। जून 1956 में , हरभजन सिंह ने अमृतसर मे...
Hai Na Mast POST | Just Updated For You