3 इडियट्स,का वह मिलीमीटर पहले तो सेंटीमीटर में बदला था और अब वह इतने बड़े मीटर में बदल गया की, शायद, आपको भी न पता हो, चलो ठीक है अगर आपको नहीं पता है तो पता चल जायेगा की मिलीमीटर का मीटर तक सफर कैसा रहा।
2009 में तीन दोस्तों, रेंचो (आमिर खान), फरहान कुरैशी (रंगनाथन माधवन) और राजू रस्तोगी (सरमन जोशी ), की धमाकेदार कहानी हम सबके बीच आयी और फ़िल्मी दुनिया में अपना एक अलग ही मुकाम कायम कर लिया था।
हम आज भी उन्हें दोस्ती के सच्चा मतलब बताने और एक नया नजरिया दिखाने के लिए धन्यवाद करते है, शायद वैसे मूवी कभी बने और वैसे ही किरदार उसमे शामिल हों।
बाबा रेंचो की बातो का कोई जबाब ही नहीं है ,लेकिन अगर हम बात करें अपने मिली मीटर की तो उसकी हर अदा, हंसाने वाले वो जोक और बैचलर्स को परेशान करना एक दम अलग ही था.
मिली मीटर का सफर सेंटीमीटर तक तो मूवी में ही हो गया था,और अब सेंटी मीटर से मीटर तक की सफर की बात करें तो इस दौरान उन्होंने काफी बड़े मुकाम हांसिल किये हैं और अब उनका नाम उनकी दुनिया में राहुल कुमार के रूप में है
और हम अगर सेंटी मीटर के उम्र की बात करें तो इन 9 सालों के बीच उनकी उम्र भी बढ़कर 22 साल की हो गयी है, उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मे और टेलीविज़न शो में अपनी भूमिकाएं निभाई हैं।
राहुल 3 साल के तभी से उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था, उन्होंने 3 इडियट्स के आलावा ओमकारा, The Blue Umbrella और Zoo जैसी फिल्मो में काम किया है.
इसके साथ-साथ उन्होंने बहुत सारे T.V. Serials में As A Supporting Actor के तौर पर काम किया है।




